राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ प्रदेश कांग्रेस करेगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा

0

भोपाल। राहुल गांधी की कश्मीर से कन्याकुमारी तक की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस भी सभी जिलों में पदयात्राएं निकालेगी। वहीं, बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सर्वधर्म सभाएं आयोजित की जाएंगी।कन्याकुमारी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत वाले दिन मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पदयात्रा करेगी।

बुधवार को जिलों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी होगी। इसके बाद अक्टूबर से सभी जिलों में नियमित पदयात्रा शुरू की जाएगी, जो भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों को तैयारी के निर्देश दिए हैं। समन्वयक पीसी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को जब राहुल गांधी पदयात्रा प्रारंभ करेंगे, तब प्रदेश में भी पदयात्रा होगी। भोपाल में रोशनपुरा चौराहे से पदयात्रा प्रारंभ होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। एक जिले से दूसरे जिले में जब यात्रा प्रवेश करेंगी तो तिरंगा झंडा और संविधान की प्रति सौंपी जाएगी।

Leave a Reply