राजीव हत्याकांड की दोषी ने की खुदकुशी की कोशिश

0

29 साल से जेल में बंद नलिनी ने जेलर से कहासुनी के बाद कपड़े से अपना गला घोंटा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने सोमवार रात खुदकुशी की कोशिश की। उसके वकील पी पुगाझेंडी के मुताबिक नलिनी चाहती है कि जिस कैदी से झगड़ा हुआ उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए, क्योंकि दोनों के बीच गलतफहमी है। इस मुद्दे पर बीती रात नलिनी की जेलर से बहस हुई थी। उसके बाद नलिनी ने कपड़े से अपना गला घोंटकर जान देने की कोशिश की। जेल स्टाफ ने उसे रोक लिया।

राजीव हत्याकांड में नलिनी के पति समेत 6 दोषी सजा काट रहे
नलिनी तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रही है। वह 1991 यानी 29 साल से जेल में है। उसकी बेटी का जन्म भी जेल में ही हुआ था। उसके साथ ही राजीव गांधी हत्याकांड के 6 अन्य दोषी भी जेल में हैं। इनमें नलिनी का पति मुरुगन भी शामिल है।

20 साल पहले नलिनी की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली गई थी
तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी। इस मामले में नलिनी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने 24 अप्रैल 2000 को उसकी सजा उम्रकैद में बदल दी।

Leave a Reply