छिंदवाड़ा की रैली में कमलनाथ ने चलाया ट्रैक्टर, कृषि क़ानूनों को बताया किसान विरोधी

0

कांग्रेस की किसान अधिकार रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, मोदी सरकार के नए क़ानूनों से किसानों को नहीं उद्योगपतियों को होगा फायदा।

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैलियां की जा रही हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ भी ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए। कमलनाथ ने रैली के दौरान चौरई तक खुद ट्रैक्टर भी चलाया। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भारत किसानों का देश है, यहां का एक बड़ा वर्ग खेती किसानी करके अपनी रोजी-रोटी चलाता है। आज दिल्ली बॉर्डर पर देश का किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, उन्हीं के समर्थन में मध्य प्रदेश में इस आंदोलन की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को मौत का पैगाम बताया है। और कहा कि कांग्रेस हर हाल में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकार खड़ी है, जल्द ही किसान आंदोलन का सार्थक परिणाम देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: Congress Tractor Rally: सीहोर के बकतरा में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, कृषि कानून के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सीहोर जिले के बुदनी स्थित बकतरा में ट्रैक्टर रैली की और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

Leave a Reply