पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्नेह व परस्पर प्रेम के पावन पर्व, रक्षा बंधन के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों का हमारे सामाजिक जीवन में काफी महत्व है। रक्षा बंधन का यह पावन पर्व ,भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।

कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व, जहां एक ओर हमारे संबंधो की डोर को मजबूत बनाता है, वहीं दूसरी ओर पारस्परिक स्नेह-संबंधों में भी नई मिठास घोलता हैं। रक्षा बंधन का यह पर्व भाई-बहनों के आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर मैं सभी की समृद्धि, प्रगति, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।

Leave a Reply