पत्नी मायके से नहीं आयी तो टावर पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से गिरा

0

हाईटेंशन टावर से गिरा युवक हालत गंभीर

खरगोन से एक मामला सामने आया है। जहां पत्नी के मायके से वापस न आने से गुस्साया युवक 60 फीट ऊँचे  हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। लेकिन पैर फिसलने के कारण युवक टॉवर से निचे गिर गया। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ऊन थाना क्षेत्र के घोटिया की जहाँ शनिवार को युवक पिंटू (22) पुत्र रामा, निवासी आंबापुरा सांगवी टावर पर चढ़ गया। पिंटू मजदूरी करता है। पिंटू की मां गंगा बाई ने बताया कि पिंटू की पत्नी रीना 10 दिन पहले मायके गई थी। उसका मायका नागलवाड़ी में है। आज से 4 दिन पहले पिंटू उसे लेने के लिए गया था लेकिन उसने पिंटू के साथ आने से मना कर दिया। जिसके बाद पिंटू शनिवार को फिर उसकी पत्नी को लेने पंहुचा और उसने फिर आने से मन कर दिया। यह बाद पिंटू को नागवार गुज़री। जिसके बाद पिंटू नशे में धुत होकर हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। और जब लोगों ने उसे समझा बुझा कर टावर से नीचे उतरना चाहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भी पिंटू को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसी समय पिंटू का पैर फिसला और पिंटू टावर से नीचे गिर गया। पुलिस ने और गांव के लोगों ने पिंटू को अस्पताल पहुंचाया जहां पिंटू को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Leave a Reply