प्रदेश में 7 दिनों में 12 IAS अफसरों के दूसरी बार तबादले

0

मध्य प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है. सात दिनों में दूसरी बार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. शिवराज सरकार ने 12 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। सात दिनों में दूसरी बार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शिवराज सरकार ने 12 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। बुधवार को जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक शिवपुरी, रतलाम, खरगोन, झाबुआ, दतिया और निवाड़ी जिलों के कलेक्टर्स के तबादले किए हैं।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर के प्रबंध संचालक रहे विकास नरवाल को जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। यह जिम्मेदारी अब अमित तोमर संभालेंगे।

किसे कहां भेजा गया?
गोपाल चंद्र डाड, कलेक्टर खरगोन की नवीन पदस्थापना रतलाम में होगी। झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा को उप सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। निवाड़ी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह अब शिवपुरी के कलेक्टर होंगे। रतलाम कलेक्टर रुचिका चौहान को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। जबकि शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी को खरगोन भेजा गया है. वहीं दतिया कलेक्टर रोहित सिंह का तबादला झाबुआ किया गया है। मंत्रालय में उप सचिव रहे संजय कुमार को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जबकि आशीष भार्गव को उपसचिव गृह विभाग से हटाकर निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया है। बालाघाट जिला पंचायत CEO रजनी सिंह को हटाकर अपर आयुक्त राजस्व इंदौर संभाग बनाया गया है. वहीं बालाघाट के अपर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर की नई जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply