काले झंडे दिखाने से पहले हमारी गिरफ्तारी दिखा रही है सरकार की चिंता : कांग्रेसी कार्यकर्ता

0

सिंधिया के विरोध में अरविंदो चौराहे पर कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए टेंट को पुलिस ने हटवाया, कांग्रेस पार्षद चौकसे ने अपनी और कार्यर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से की हुज्जत।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर आगमन के पहले ही सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच शहर की राजनीति का पारा चढ़ गया। सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को लेकर गुस्साए कांग्रेसी उन्हें काले झंडे दिखाने पर अड़े रहे। इसके लिए उन्होंने विधानसभा -2 में हस्ताक्षर अभियान के जरिए पूरी प्लानिंग भी कर ली। लेकिन बिना अनुमति के उनके धरने को पुलिस ने हटा दिया। इस बीच पुलिस ने उनके नेता चिंटू चौकसे को गिरफ्तार किया तो कार्यकर्ता आगबबूला हो गए, जिस पर पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें शांत किया।

प्रदेश में उप चुनाव की सरगर्मी तेज़ी से बढ़ रही है। सोमवार को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर दौरे पर
एमआर 10 स्थित लवकुश चौराहे पर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चौकसे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने पुलिस से जमकर उज्जत की।

अरविंदो चौराहे पर लगा कांग्रेस का टेंट भी पुलिस ने हटवाया दिया ।सीएसपी परदेसीपुरा निहित उपाध्याय ने हंगामा कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लट्ठ चलाए इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। विधानसभा 2 के पार्षद चिंटू चौकसे समेत कई कार्यकर्ताओं को मौक़े से गिरफ़्तार किया गया। पुलिस की इस कारवाई के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर कारवाई की है।

विधायक बोले- चौकसे की गिरफ्तारी गलत

सिंधिया का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी नेता चाैकसे को इस प्रकार पुलिस लेकर गई।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने चौकसे की गिरफ्तार को लेकर कहा कि सिंधिया प्रदेश के नेता हैं। जब वे कांग्रेस में थे तो हम उनके स्वागत में पहुंचे थे, आज वे भाजपा में हैं तो उनके कार्यकर्ता जा रहे हैं। कांग्रेस में रहते हुए वे मेरे घर, विधायक विशाल पटेल, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कई कांग्रेसियों के यहां गए थे। पार्टी अपनी जगह है दुख-खुश में जाना चाहिए यदि आज भी वे हमारे यहां आएंगे तो उनका स्वागत करेंगे। विधायक ने चौकसे की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि यह गलत है। हम विपक्ष में हैं और हमारा काम विरोध करना है। सभी कांग्रेस एक साथ हैं। यदि हमारे विरोध करने पर हमें गिरफ्तार किया जाएगा तो एक नहीं हम 100 बार गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।

Leave a Reply