प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यस्था से आपराधिक प्रवृति बेखौफ: विभा पटेल

भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व महापौर विभा पटेल ने गुजरात के मोरबी हादसे और खंडवा जिले के जसवाड़ी गांव में चार वर्षीय मासूम बालिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद भी राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर बृहद पैमाने पर किये जा रहे सांस्कृति कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद मप्र सरकार यह आयोजन कर झूठी शान लूटने और सुर्खियां बंटरोने का काम कर रही है।

विभा पटेल ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक एवं दुखद है कि भाजपा 11 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण राज्य सरकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा यह तामझाम सरकार की असंवेनशीलता और अनैतिक चरित्र को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यदि रंगारंग कार्यक्रम पर सरकार करोड़ों रूपये खर्च करने के बजाय उक्त राशि मोरबी में पुल टूटने के हादसे में मृतकों के परिजनों को देती तो शायद पीडि़त मानवता को राहत पहुंचती, लेकिन शिवराज सिंह चौहान की सरकार अपनी राजनीतिक ब्रांडिंग एवं आसन्न विधानसभा चुनाव की खातिर जनता की गाढ़ी कमाई ऐसे आयोजनों में उड़ा रही है, जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर है, सडक़ों के नाम पर शहर में गड्ढे बचे हैं, स्कूल के भवनों में विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

विभा पटेल ने कहा कि वहीं प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था से आपराधिक मानसिकता के व्यक्तियों में कानून का कोई खौफ नहीं हैं। हाल ही में खंडवा जिले में आदिवासी मासूम बालिका सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई, उसके बावजूद भी अपने आप को भांजियों का मामा कहलवाने का ढोंग करने और स्वांग करने वाले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की संवेदना नहीं जागी? ये घटना जहां एक और पुलिस की सुस्ती की कलई खोलता है, वहीं कानून-व्यवस्था पर एक तमाचा भी है।विभा पटेल ने कहा कि अब पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस राज्य सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करने का अभियान चलायेगी, जिसमें सरकार की कथनी और करनी की पोल खोल जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों की हकीकत बतायेगी।