बंदूक साफ कर रहे मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष की गोली लगने से मौत

रायसेन। जिले के मंडीदीप थाना क्षेत्र में सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मीणा की बंदूक की सफाई करते समय अचानक गोली चलने से मंगलवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष 65 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह मीणा मंगलवार शाम को करीब साढ़े 7.00 बजे अपने घर में दीपावली की पूजा के लिए बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बंदूक से अचानक गोली चल गई और सीधे दीवार में जा घुसी, लेकिन गोली के छर्रे उनकी पीठ मे लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंडीदीप थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राणा की 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने के कारण मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।