इस साल स्कूलों में दशहरे पर चार और दीपावली पर रहेगी छह दिन की छुट्टी

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल दशहरे पर स्कूलों में चार दिन और दीपावली पर छह दिन का अवकाश रहेगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य के समस्त शासकीय-अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में शैत्रणिक सत्र 2022-23 के लिए दशहरा और दीपावली का अवकाश घोषित किया गया है। दशहरे पर 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक और दीपावली पर 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। यह अवकाश छात्रों और शिक्षकों के लिए रहेगा।

Leave a Reply