उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले राज ठाकरे

0

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे सोमवार को सुबह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले। दोनों नेताओं के बीच आधा घंटा तक चर्चा हुई। साथ में पूर्व मंत्री दीपक सामंत भी थे। सियासी गलियारे में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस मुलाकात के बारे में दोनों नेताओं ने अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं और राज ठाकरे भी एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं। इसलिए दो नेताओं की मुलाकात का अलग अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए। राज ठाकरे ने किसी मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की होगी, जिसकी जानकारी फिलहाल उनके पास नहीं है।

राजनीतिक गलियारे में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं मुंबई नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर भाजपा -मनसे के बीच गठबंधन का प्रयास किया जा रहा है। यह बैठक उससे ही संबंधित बताई जा रही है। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच हिंदुत्व सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई है। साथ ही मुंबई नगर निगम के चुनाव की रणनीति पर चर्चा किए जाने की जानकारी भी सूत्रों ने दी है।

Leave a Reply