आईओए ने पदक विजेता चारों भारोत्तोलकों को दी बधाई

0

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रमंडल खेल-2022 के दूसरे दिन पदक जीतने वाले सभी चारों भारोत्तोलकों को बधाई दी है।भारतीय ओलंपिक संघ ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आईओए मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने और रिकॉर्ड बनाने पर बधाई देता है। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली चानू ने बर्मिंघम में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में कुल 201 किग्रा (88 किग्रा 113 किग्रा) के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ 2018 संस्करण के अपने खिताब को बरकरार रखा।

आईओए ने आगे कहा कि चानू के साथी भारोत्तोलकों संकेत सरगर और गुरुराजा पुजारी ने क्रमश: पुरुषों के 55 किग्रा और 61 किग्रा वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीता। बिंद्यारानी देवी ने भी महिलाओं के 55 किग्रा में रजत पदक जीत भारत को चौथा पदक दिलाया।आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने कहा कि सबसे मजबूत पदक संभावनाओं में से एक बनना और उम्मीदों पर खरा उतरना आसान नहीं है, लेकिन मीराबाई चानू ने इसे उत्कृष्टता के साथ पूरा किया है और हम उन्हें और उनके समर्थन प्रणाली के प्रयासों को देखकर बहुत खुश हैं।उन्होंने कहा कि हम उन्हें और अन्य पदक विजेताओं, संकेत सरगर, गुरुराजा पुजारी और बिंद्यारानी देवी को अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं।”

Leave a Reply