कोरोना ने पकड़ी गति, कल आए 40 हज़ार से ज्यादा संक्रमित

0

नई दिल्ली- कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. 24 घंटे में 41,755 नए मरीजों की पहचान हुई और 39,289 ठीक हुए। 578 संक्रमितों ने जान गंवाई। 7 दिन बाद नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 मरीजों की पहचान हुई थी और 44,529 ठीक हुए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को 1,875 एक्टिव केस बढ़े हैं।

देश में सबसे ज्यादा 15,637 नए मरीज केरल में मिले हैं। यहां यह आंकड़ा 35 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यहां 9 जून को 16,204 केस आए थे। यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,535 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,755
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,289
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 578
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.09 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.01 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.12 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.26 लाख

मध्यप्रदेश यहां बुधवार को 11 नए मामले सामने आए और 19 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,508 लोगों की मौत हो गई। 271 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply