प्रदेश के उपचुनाव में 28 विधानसभा सीटों के लिए 458 उम्मीदवार मैदान पर

0
  • सागर की सुरखी में 30 और मलहरा में 27 उम्मीदवार खड़े हुए हैं
  • नामांकन के अंतिम दिन सबसे ज्यादा 254 प्रत्याशियों ने फॉर्म भरे

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 254 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इन विधानसभा सीटों के लिए 458 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। यानी हर सीट पर औसतन 16 उम्मीदवार उतरे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 43 उम्मीदवार मेहगांव विधानसभा सीट से हैं। यहां से कांग्रेस के हेमंत कटारे और भाजपा के ओपीएस भदौरिया के बीच मुकाबला है। यहां से अंतिम दिन 30 प्रत्याशियों ने फॉर्म भरे।

इसके बाद सागर की सुरखी से 30 और छतरपुर की मलहरा से 27 उम्मीदवार अपने भाग्य को आजमा रहे हैं। सबसे कम उम्मीदवार बदनावर सीट से सिर्फ 7 हैं। यहां पर कांग्रेस के कमल पटेल का सामना भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से है। आज फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं।

सीटों की स्थिति

सीटकांग्रेसभाजपाकुल उम्मीदवार
मेहगांवहेमंत कटारेओपीएस भदौरिया43
सुरखीपारुल साहूगोविंद सिंह राजपूत30
मलहरारामसिया त्रिपाठीप्रद्युम्न सिंह लोधी27
सांचीमदनलाल चौधरीप्रभुराम चौधरी22
ग्वालियर पूर्वसतीश सिकरवारमुन्नालाल गोयल21
गोहदमेवाराम जाटवरणवीर जाटव19
मुरैनाराकेश मवईरघुराज सिंह कंषाना17
सांवेरप्रेमचंद्र गुड्‌डूतुलसीराम सिलावट17
जौरापंकज उपाध्यायसूबेदार सिंह सिकरवार17
डबरासुरेश राजाइमरती देवी17
पोहरीहरिबल्लभ शुक्लासुरेश धाकड़17
अंबाहसत्यप्रकाश सिकरवारकमलेश जाटव17
भांडेरफूल सिंह बरैयारक्षा संतराम सिरौनिया17
मुंगावलीकन्हैया राम लोधीबृजेंद्र सिंह यादव16
करैराप्रागीलाल जाटवजसमंत जाटव15
दिमनीरविंद्र सिंह तोमरगिर्राज दंडोतिया14
हाटपिपल्याराजवीर सिंह बघेलमनोज चौधरी14
बमोरीकन्हैया लाल अग्रवालमहेन्द्र सिंह सिसोदिया14
अशोकनगरआशा दोहरेजजपाल सिंह जज्जी14
सुवासराराकेश पाटीदारहरदीप सिंह डंग13
ग्वालियरसुनील शर्माप्रद्युम्न सिंह तोमर12
अनूपपुरविश्वनाथ सिंहबिसाहूलाल सिंह12
मांधाताउत्तम राज सिंहनारायण पटेल11
सुमावलीअजब कुशवाहाऐंदल सिंह कंषाना11
आगर मालवाविपिन वानखेड़ेमनोज ऊंटवाल11
नेपानगररामसिंह पटेलसुमित्रा कास्डेकर8
ब्यावरारामचंद्र दांगीनारायण सिंह पंवार8
बदनावरकमल पटेलराजवर्धन सिंह दत्तीगांव7

Leave a Reply