भाजपा को बाबा साहेब के संविधान पर भरोसा नहीं- अरुण यादव

भाजपा आरक्षण को समाप्त करने पर तुली हुई है – अरुण यादव

कसरावद – बाबा साहब की जयंती पर कसरावद में भी भव्य शोभायात्रा निकली। इस मौके पर मंडी में सभा भी हुई। आयोजित सभा में पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव ने कहा कि भाजपा और उसकी देश-प्रदेश की सरकारों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए बनाए गए संविधान पर भरोसा नहीं है। इस संविधान को सबसे बड़ा खतरा भाजपा और उसकी सरकारों से है।
यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों के अनुसार गरीबों और वंचितों को अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना होगी। कसरावद के विधायक सचिन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दलितों, वंचितों और गरीबों को बाबा साहब ने अपने द्वारा बनाये गए संविधान में जो अधिकार दिये हैं वह भाजपा को रास नहीं आ रहे हैं। भाजपा और उसकी सरकारें इन अधिकारों को समाप्त करने पर तुली हुई है। दलितों के अधिकार आज खतरे में है। अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अब हमें लडाई लडनी होगी।