दिलचस्प है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक है। प्रियंका चोपड़ा जहां इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में सक्रिय है, तो वहीं उनेक पति व अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता निक जोनस भी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है।

आज प्रियंका और निक की शादी की चौथी सालगिरह है। इस खास मौके पर हम बता रहे हैं दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में।यंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। इसके बाद इनकी कहानी आगे बढ़ी।दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका ने खुद से उम्र में दस साल छोटे निक जोनस के साथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ शादी रचाई । इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। वहीं प्रियंका और निक के बीच उम्र के इस फासले को लेकर दोनों को कई बार ट्रोल भी किया गया, लेकिन ये फासला उनके प्यार के बीच दीवार न बन सका। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इसी साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिये अपने पहले बच्चे के रुप में बेटी मालती की मां बनी हैं। मालती के आने से प्रियंका और निक काफी खुश और उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों मालती के संग अपनी तस्वीरें साझा भी करते हैं।