भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को शोषण से मुक्ति दिलाने अलख जागाई: कांग्रेस

भोपाल। देश की आजादी के प्रेरणा, आदिवासी वर्ग के भगवान बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती और आचार्य विनोबा भावे की 40 वीं पुण्यतिथि पर आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभा कक्ष में कांग्रेसजनों द्वारा दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों को शोषण से मुक्ति दिलाने अलख जागाई, आदिवासियों में मानवीय संवेदनाएं जागृत की, कांग्रेस की सरकारों ने आदिवासी वर्ग के हितों के लिए हमेशा कार्य किये, आदिवासियों को अधिकार और न्याय दिलाने कानून बनाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्ताधारी पार्टी आदिवासियों की बात तो करती है, लेकिन उनके लिए काम कुछ नहीं करती, आदिवासी वर्ग को ठगा जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे का आजादी की लड़ाई में अहिंसात्मक रूप से बड़ा योगदान रहा है, उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए भूदान आंदोलन चलाया, जिनके पास जीवन यापन का कोई साधन नहीं था, उन्हें भूमि दान कर स्वैच्छिक भूमि सुधार आंदोलन के माध्यम से सशक्त और मजबूत बनाया। मानवाधिकार की रक्षा और अधिकार के लिए वे सदैव कार्यरत रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।