अंगद बेदी ने खास अंदाज में दी नेहा धूपिया को जन्मदिन की बधाई

0

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस खास मौके पर नेहा धूपिया के पति व अभिनेता अंगद बेदी ने नेहा धूपिया को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें नेहा के साथ अंगद भी हैं। अंगद बेदी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-‘जन्मदिन की बधाई मेरी जूसी लूसी !’अंगद बेदी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं और साथ ही नेहा को जन्मदिन की बधाई भी दे रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे समय तक एक -दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई, 2018 को शादी की थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर 2018 को नेहा और अंगद अपनी पहली बेटी मेहर के माता- पिता बन गए थे। वहीं 3 अक्टूबर ,2021को नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने।नेहा धूपिया अब भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है।

Leave a Reply