उप चुनाव के चलते शहडोल में पटवारी समेत दो कर्मचारी किये गए सस्पेंड

0

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह ने श्री श्री पराग दुबे सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद शहडोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञातव्य हो कि, श्री पराग दुबे मतदान केन्द्र क्रमाक 2020 विधानसभा  क्षेत्र-84 जयसिंहनगर का बूथ लेवल आफिसर नियुक्त किया गया था। श्री पराग दुबे द्वारा मतदाताओ के श्वेत श्याम फोटो को रंगीन फोटो में बदलने का कार्य न किये जाने के कारण निलबंन की कार्यवाही की गई है। 

नगरपालिका कर्मचारी कृष्ण कुमार उपाध्याय सस्पेंड

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह ने श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय स्थायी कर्मी नगरपालिका परिषद शहडोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सोहागपुर निहित किया है। ज्ञातव्य हो कि, श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय मतदान केन्द्र क्रंमाक 198 विधानसभा  क्षेत्र-84 जयसिंहनगर का बूथ लेवल आफिसर नियुक्ति किया गया था । श्री उपाध्याय द्वारा मतदाताओ के श्वेत श्याम फोटो को रंगीन फोटो में बदलने का कार्य न किये जाने के कारण निलबंन की कार्यवाही की गई है। 

वरिष्ठ अधिकारियों से पंगा: पटवारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी सस्पेंड

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम नाव के उप नियम 1(क) के तहत श्री राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी पटवारी हल्का बोडिहा तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल मध्य प्रदेश को वरिष्ठ के आदेशों की अवहेलना करने, शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने तथा पटवारी के दायित्व का सम्यक निर्वहन नहीं करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Leave a Reply