प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, मजदूर और किसान की समस्या को घर-घर पहुंचाने का निर्देश

बड़वानी – बड़वानी में विधायक कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव व लोकसभा चुनाव संभाग प्रभारी संजय दत्त ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
इस दौरान मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिलेभर में बूथ स्तरीय वाइस प्रभारी बनाए जाए। साथ ही सभी बूथ पर कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, मजदूर, किसान की समस्या के बारे में घर-घर चर्चा कर अपनी बात रखें।
वहीं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी, विधायक राजन मंडलोई, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम यादव, मनेंद्रसिंह सिंह पटेल, अजयसिंह ठाकुर मनीष पुरोहित राहुल राठौर नासिर खान, बाबू दादा कोटवाल,दिप गहलोद आदि मौजूद थे।