कुत्ते ने मासूम का जबड़ा नोंचा, दांत भी खा गए

भोपाल में 6 साल के बच्चे पर हमला; परिजन मदद मांगने पहुंचे तब हुआ खुलासा

भोपाल – भोपाल में एक बार फिर स्ट्रीट डॉग्स ने एक मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने 6 साल के बच्चे के जबड़े को नोंच दिया। साथ ही तीन दांत भी खा गए। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी बच्चे को कमला नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात की है। इसका खुलासा बुधवार रात में तब हुआ, जब परिजन नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद शबिस्ता जकी से मदद मांगने पहुंचे।
बच्चा गंगा नगर बस्ती में रहने वाले इमरान खान का है। वह मजदूरी करते हैं। रात में बेटा हुमेर घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को नीचे ​गिराया और हुमेर के होंठ और जबड़ा खा लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़कर आए लोगों ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाया और बच्चे को बचाया। आनन-फानन में खून से लथपथ बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता इमरान ने बताया कि मुझे कमला नेहरू अस्पताल में दवाएं बाहर से लाने को कहा गया। मेरे पास पैसे नहीं हैं।

मजदूरी करता है बच्चे का परिवार
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष जकी ने बताया- पीड़ित बच्चा वार्ड नंबर 24 स्थित साइंस सेंटर के पास बाणगंगा क्षेत्र में रहता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। कुत्तों के हमले बच्चे के मुंह और शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं। खासकर जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। नेता प्रतिपक्ष जकी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

पहले भी आ चुके हैं डॉग बाइट के कई मामले

इसी साल जनवरी में 7 महीने के बच्चे को कुत्ते घसीटकर ले गए थे। परिजन ने उसे दफना दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान बच्चे का शव कब्र से निकलवाया था।
इसी साल जनवरी में 7 महीने के बच्चे को कुत्ते घसीटकर ले गए थे। परिजन ने उसे दफना दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान बच्चे का शव कब्र से निकलवाया था।
7 महीने के बच्चे को मार चुके आवारा डॉग्स
इसी साल 10 जनवरी को मिनाल रेसीडेंसी क्षेत्र में स्थित पार्क में सो रहे 7 माह के बच्चे केशव को कुत्ते घसीटकर ले गए थे। बाद में बच्चे का शव लहूलुहान हालत में मिला था। दो दिन बाद मामले का खुलासा हुआ था और फिर हंगामा शुरू हो गया था। इसके बाद मामला सुर्खियों में आया था। राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। तब कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अभियान चलाने की बात कही थी।

7 महीने के केशव को कुत्ते पार्क से घसीटकर ले गए, और एक हाथ पूरा खा गए। पूरे शरीर पर कुत्तों के दांत और नाखूनों के निशान थे।
7 महीने के केशव को कुत्ते पार्क से घसीटकर ले गए, और एक हाथ पूरा खा गए। पूरे शरीर पर कुत्तों के दांत और नाखूनों के निशान थे।
जनवरी में ही एक और बच्चे ने दम तोड़ा था
होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल इलाके में 6 जनवरी को कंस्ट्रक्शन साइट पर 4 साल के सुलेमान को कुत्ते ने काट लिया था। उसकी मां यहां मजदूरी करती है। मां और मामा सुलेमान को हमीदिया अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर ने उसे वैक्सीन लगाई। सुलेमान यहां 4 दिन एडमिट रहा। तबीयत ठीक होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 22 जनवरी को सुलेमान चलते-चलते गिर रहा था। उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा। रात करीब 9 बजे वह बेहोश हो गया। तुरंत उसे एम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

इसी साल 6 जनवरी को सुलेमान नाम के 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
इसी साल 6 जनवरी को सुलेमान नाम के 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
डेढ़ साल के बच्चे समेत कइयों को काटा
चौकी इमामवाड़ा की गली नंबर-1 में रहने वाले शबाब अली के डेढ़ साल के बेटे मुख्तार को 16 जनवरी की दोपहर 1 बजे आवारा कुत्ते ने काट लिया था। यही पर पांच से छह लोगों को भी कुत्तों ने काट लिया था।

ये मामले भी आए थे सामने

आवारा कुत्ते बच्चों को लगातार शिकार बना रहे हैं। पुराने मामलों पर नजर डाले तो अगस्त 2022 में बांसखेड़ी इलाके में एक सात साल की बच्ची को कुत्ते ने नोंच दिया था। उसकी आंख और मुंह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इसके तीन दिन पहले उसकी बड़ी बहन को भी कुत्ते ने काटा था। बच्ची करीब 15 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रही।
ई-6 वर्धमान ग्रीन पार्क के पास अशोका गार्डन में भी घटना हो चुकी है। यहां घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच दिया था।
बाग सेवनिया इलाके में भी चार साल की नन्हीं बच्ची पर 5 आवारा कुत्तों ने अटैक कर दिया था। बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए थे। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी थी।
10 जनवरी 2024 को मिनाल रेसीडेंसी इलाके में 7 महीने के बच्चे को नोंच कर मार डाला था।
15 जनवरी 2024 को चौकी इमामवाड़ा कॉलोनी में 4 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल हैं।
16 जनवरी 2024 को मिसरोद इलाके में 2 बच्चों समेत 41 लोगों को कुत्तों ने काट लिया।
17 जनवरी 2024 को 3 बच्चों समेत 45 लोगों को कुत्तों ने काट लिया।