हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों का धरना समाप्त, सरकार झुकी, मांगें मानी

आप सबके सहयोग से सरकार ने हमारी बात मानीः किसान नेता

चंडीगढ़ – हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों का धरना समाप्त होगा। हरियाणा सरकार ने किसानों की मांगे मान ली है। जिसके बाद धरना दे रहे किसान हाईवे खाली कर रहे हैं। किसान नेता राकेत टिकैत ने कहा कि आंदोलन समाप्त हुआ है आज रास्ते खोल दिए जाएंगे। हम इसलिए विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल MSP पर खरीदी जाए। हम आगे भी MSP पर लड़ाई पूरे देश में करेंगे। भारत सरकार की MSP को लेकर जो दर है वह देना होगा। कुरुक्षेत्र के DC शांतनु शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के समर्थन में खड़ी रही है। सूरजमुखी की फसल के लिए मुख्यमंत्री ने MSP बढ़ाने पर सहमति जताई है। मालूम हो कि यहां किसान तीन दिनों से हाईवे पर बैठे थे। अब धरना समाप्त होने से दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे क्लियर हो जाएगा।

आप सबके सहयोग से सरकार ने हमारी बात मानीः किसान नेता

कुरुक्षेत्र में चल रहा किसानों का धरना सूरजमुखी बीज की एमएसपी (MSP) पर खरीद की मांग को लेकर है। इस मांग के लिए हरियाणा के किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में थे। आखिरकार सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा।
सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता में किसान नेता करम सिंह मथाना व अन्य किसान नेताओं ने कहा कि हमने एक हफ्ते तक संघर्ष किया है और आज आप सबके सहयोग से हमारी मांग को सरकार ने मान लिया है। हालांकि यह फाइनल जीत नहीं है।

हाल के