मध्यप्रदेश परिवहन अधिकारी संगठन सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा

परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे

भोपाल – मध्यप्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। इससे पहले, संगठन के पदाधिकारी निरंतर मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त व शासन स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे थे।
इसमें परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से आरटीओ व डीटीओ संबंधी कार्य प्रभावित होना तय है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • अनूपपुर परिवहन कार्यालय में की गई कार्रवाई तत्काल वापस लिया जाए।
  • परिवहन विभाग के अधिकारियों का वेतन विसंगति समस्या दूर हो।
  • कैडर रिव्यू करने
  • बस हादसा होने पर आरटीओ की जिम्मेदारी नहीं माना जाए।
  • कार्यरत लिपिक को परिवहन उप निरीक्षक के पद की विभागीय भर्ती दी जाए।
  • अन्य कार्यों में आरटीओ को संलग्न नहीं किया जाए।