सोनिया गांधी और खड़गे ने इंदिरा गांधी को किया याद

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर शनिवार को याद किया। दोनों ने शक्ति स्थल पर पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खड़गे ने कहा कि आजीवन संघर्ष, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की ”लौह महिला”, इंदिरा गांधी की जयंती पर वह उन्हें नमन करते हैं। भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए इंदिरा गांधी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। राष्ट्र को समर्पित उनकी राजनीतिक दृढ़ता को भारतवासी हर पल याद करते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।