शादी की पहली सालगिरह पर पत्रलेखा ने राजकुमार राव पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल्स में से एक राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की आज पहली सालगिरह है। इस खास दिन पर पत्रलेखा ने अपनी शादी से जुड़ा एक वीडियो क्लिप अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है और अपने पति राजकुमार राव पर प्यार लुटाया है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। दोनों साल 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। राजकुमार राव ने सबसे पहले पत्रलेखा को एक विज्ञापन फिल्म में देखा था, तब से ही वह पत्रलेखा को पसंद करने लगे थे। वही दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म ‘लव सेक्स ओर धोखा’ फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके मन में बहुत खराब बनी थी। लेकिन साल 2014 में पत्रलेखा को हंसल मेहता की फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म पत्रलेखा की बॉलीवुड डेब्यू थी। अपनी पहली ही फिल्म में पत्रलेखा को अभिनेता राजकुमार राव के साथ अभिनय करने का मौका मिला। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और इसी फिल्म के सेट पर दोनों एक -दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को खुल्लम खुल्ला स्वीकार किया और लंबे समय तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 15 नवंबर,2021 को शादी के बंधन में बंध गए।