कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर आएंगी

नर्मदा पूजन से चुनाव अभियान का आगाज करेंगी प्रियंका

भोपाल – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के रण में बीजेपी और कांग्रेस पूरा दम लगाएंगी. कांग्रेस पार्टी की महासचिव और स्टार कैंपेनर प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर आएंगी. वे नर्मदा पूजन से चुनाव अभियान का आगाज करेंगी. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने बताया कि प्रियंका गांधी वहां बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगी. उनके साथ देश और प्रदेश के कई बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे.
बता दें, 12 जून को जबलपुर में होने जा रहे कार्यक्रम में कांग्रेस के देश और प्रदेश के तमाम बड़े नेता एक साथ मंच पर नजर आएंगे. प्रियंका गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी समेत कई नेता मंच साझा कर सकते हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी सरकार को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेंगी. पार्टी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने बताया कि लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता जबलपुर पहुंचने वाले हैं. प्रियंका गांधी नर्मदा पूजन और जनसभा को संबोधित करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी. इस पूरे कार्यक्रम में समन्वय की जिम्मेदारी पार्टी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर को सौंपी गई है.