कांग्रेसजनों एवं संत कबीर के अनुयायियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी संत कबीर की जयंती

दगी के यथार्थ का समावेश है संत कबीर की रचनाओं में

भोपाल – संत कबीरदास जी की जयंती पर आज कांग्रेसजनों और संत कबीर के अनुयायी कोरी/कोली समाज के नागरिकों ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संत कबीर दास जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कबीर के अनुयायियों ने संत करीब की वाणी पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुये उनके लिखे विचारों का बखान करते हुये कहा कि संत कबीर दास हिंदी साहित्य के ऐसे कवि थे, जिन्होंने समाज में फैले आडंबरों को अपनी लेखनी के जरिए उस पर कुठाराघात किया था। संत कबीरदास जी ने आजीवन समाज में फैली बुराइयों और अंधविश्वास की निंदा करते रहे। कबीरदास जी न सिर्फ एक संत थे बल्कि वे एक विचारक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से जीवन जीने की कई सीख दी हैं। इनके दोहे अत्यंत सरल भाषा में थे, जिसके कारण उन दोहों को कोई भी आसानी से समझ सकता है। आज भी लोग इनके दोहे गुनगुनाते हैं। दुख में सुमरन सब करें, सुख में करे न कोय, जो सुख में सुमरन करे तो दुख काहे को होय। संत कबीर की रचनाओं में जिंदगी के यथार्थ का समावेश है।
हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को संत कबीर दास जी की जयंती मनाई जाती है। संत कबीरदास के जन्म के विषय में कुछ भी सटीकता से नहीं कहा जाता है। कबीर दास जी के जन्म के विषय में कई मतभेद मिलते हैं। कुछ तथ्यों के आधार पर माना जाता है कि इनका जन्म रामानंद गुरु के आशीर्वाद से एक विधवा ब्राह्मणी के गर्भ से हुआ था और लोक-लाज के भय से उसने कबीरदास को काशी के समक्ष लहरतारा नामक तालाब के पास छोड़ दिया था, जिसके बाद उस राह से गुजर रहे लेई और लोइमा नामक जुलाहे ने इनका पालन-पोषण किया। वहीं कुछ विद्वानों का मत है कि कबीरदास का पालन पोषण मुस्लिम परिवार में हुआ और गुरु रामानंद से राम नाम का ज्ञान प्राप्त हुआ था।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षगण सर्वश्री चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, गुरमीत सिंह मंगू, शहरयार खान, विवेक त्रिपाठी, मप्र कांग्रेस कोली समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रघुवीर कोली, समाज के गणमान्य नागरिक सेवानिवृत्त डीएसपी एस.के. पंथी, अमरदीप कंसोरिया, विपिन कोरी, गोविंद पंथी, अमृत कबीरिया, देवेन्द्र शाक्य, अलीम खान, बी.डी. भकोरिया, के.के. माहौर, बृजलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और कबीर के अनुयायी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।