साध्वी राम सिया भारती कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, उमा भारती को टक्कर देने बनाया अधिकृत प्रत्याशी

0

भोपाल। छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती को सीधी चुनौती दी है। कमलनाथ ने इस क्षेत्र में साध्वी राम सिया भारती को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। 

बताना जरूरी है कि उमा भारती टीकमगढ़ जिले से आतीं हैं। छतरपुर-टीकमगढ़ जिले में उन्हें निर्विवाद रूप से एकमात्र नेता माना जाता है। मध्यप्रदेश में केवल छतरपुर-टीकमगढ़ जिला ही क्या, आसपास के कई जिलों में उमा भारती को लोधी समाज का सबसे बड़ा नेता माना जाता है। 

कांग्रेस पार्टी ने साध्वी राम सिया भारती को टिकट देकर लोधी समाज में एक नए नेता का उदय कर दिया है। साध्वी राम सिया भारती भी लोधी समाज से आतीं हैं। पिछले दिनों बड़ामलहरा क्षेत्र में उमा भारती ने एक धार्मिक आयोजन किया था परंतु कार्यक्रम में जनता का उत्साह नजर नहीं आया। कमलनाथ ने अपनी तरफ से कंप्यूटर बाबा को धर्म ध्वजा लेकर भेजा था परंतु वह भी कांग्रेस का झंडा लहराते हुए लौटाए। 

कुल मिलाकर जनता ने धर्म के नाम पर राजनीति से इनकार कर दिया था, इसके बावजूद कमलनाथ ने साध्वी राम सिया भारती को टिकट दिया है। नतीजा जो भी हो लेकिन चुनावी दंगल में दोनों तरफ भगवा के बीच संघर्ष चर्चा का विषय अवश्य रहेगा।

Leave a Reply