मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची हुई जारी

0

सिंधिया खेमे के सभी पूर्व विधायकों को टिकट मिला।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर आयोजित विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस से भाजपा में आए सभी 25 नेताओं को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश में दूसरी प्रतिद्वंदी पार्टी कांग्रेस ने 27 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी ने 18 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है-

  1. दिमनी: गिर्राज दंडोतिया
  2. भांडेर: रक्षा संतराम सिरौनिया
  3. अंबाह: कमलेश जाटव
  4. गोहद: रणवीर जाटव
  5. अशोकनगर: जजपाल सिंह जज्जी
  6. आगर मालवा: मनोज ऊंटवाल
  7. सांवेर: तुलसीराम सिलावट
  8. नेपानगर: सुमित्रा कास्डेकर
  9. हाटपिपल्या: मनोज चौधरी
  10. अनूपपुर: बिसाहूलाल सिंह
  11. सांची: प्रभुराम चौधरी
  12. बमोरी: महेन्द्र सिंह सिसोदिया
  13. करैरा: जसमंत जाटव
  14. डबरा: इमरती देवी
  15. ग्वालियर: प्रद्युम्न सिंह तोमर
  16. जौरा: सूबेदार सिंह सिकरवार
  17. सुमावली: ऐंदल सिंह कंषाना
  18. ग्वालियर पूर्व: मुन्नालाल गोयल
  19. पोहरी: सुरेश धाकड़
  20. मुंगावली: बृजेंद्र सिंह यादव
  21. सुरखी: गोविंद सिंह राजपूत
  22. मांधाता: नारायण पटेल
  23. बदनावर: राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
  24. सुवासरा: हरदीप सिंह डंग
  25. मुरैना: रघुराज सिंह कंषाना
  26. मेहगांव: ओपीएस भदौरिया
  27. मलहरा: प्रद्युम्न सिंह लोधी
  28. ब्यावरा: नारायण सिंह पवार

हफ्ते भर चले मंथन के बाद फाइनल हो सकी लिस्ट

भाजपा को उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में हफ्ते भर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन करना पड़ा। शनिवार को दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज की टीम ने तीन दिन तक भाजपा कार्यालय में बैठकर दावेदारों से चर्चा की। संघ और पार्टी स्तर पर किए गए सर्वे के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर बात हुई। इसके बाद नाम फाइनल कर दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में रखे गए। शिवराज भी इस बैठक में शामिल हुए। रविवार को सीएम लौट आए, लेकिन इसके बाद भी सूची जारी होने में दो दिन लग गए।

Leave a Reply