कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल की ट्रैक्टर रैली, जगह-जगह किसान सभाओं को संबोधित भी करेंगे

0

रैली में दिखेंगे पांच हजार ट्रैक्टर

नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इन कानूनों का मुखर विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी अब सड़कों पर मोर्चा ले रही है। इसी क्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा में तीन दिवसीय ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। इसके साथ साथ वे किसानों कि सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ हजारों किसानों के इकट्ठा होने की संभावना है। उनकी रैली में करीब पांच हजार ट्रैक्टर दिखेंगे। 

राहुल गांधी की यह रैली मोगा के बंधनी कला से शुरू होगी और अगले तीन दिन तक राहुल 52 किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाएंगे। ग्रामीण इलाकों से होता हुआ उनका कारवां हरियाणा में प्रवेश करेगा और वे पीपली में अपनी रैली को समाप्त करेंगे। समाप्ति के बाद वे एक बार फिर से किसानों को संबोधित करेंगे। हालांकि, राहुल गांधी का यह संभावित प्रोग्राम है। इसमें फेरबदल भी हो सकता है। 

कांग्रेस ने साझा किया कार्यक्रम

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी का प्रोग्राम साझा किया है। ट्वीट के मुताबिक दोपहर 12 बजे एक सार्वजनिक सभा होगी और सवा एक बजे से बंधनी कला से ट्रैक्टर रैली शुरू होगी। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

Leave a Reply