कार चला कर प्रियंका जा रहीं हाथरस, साथ में राहुल गांधी, बनारस में स्मृति ईरानी के काफिले का घेराव

राहुल गांधी के दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू नजरबंद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईरानी को दिखाए काले झंडे।
नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी हाथरस जा रहे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी हैं। वे जिस गाड़ी में हैं उसे प्रियंका गांधी ही चला रही हैं। उनके आने से पहले ही यूपी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। राहुल गांधी के दौरे से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को नजरबंद कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से निकले हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इनोवा चला रही हैं और राहुल गांधी उनके पास वाली सीट पर बैठे हैं।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाई वे पर रोकने की तैयारी है। वहां 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।