मध्य प्रदेश भा.प्र.से. अधिकारियों की पद-स्थापना, चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

0

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की गृह विभाग में भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में सतना एसपी के पद से हटाए गए आईपीएस श्री रिजवान इकबाल का नाम भी है। श्री इकबाल की जगह श्री धर्मवीर सिंह को सतना एसपी पदस्थ किया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

  1. श्री विजय यादव: विशेष पुलिस महानिदेशक, विसबल, भोपाल से संचालक, लोक अभियोजन संचालनालय, भोपाल
  2. श्री मिलिन्द कानस्कर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल, भोपाल
  3. श्री एम.एल. छारी: उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से विभागीय आदेश दिनांक 22-09-2020 द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज, ग्वालियर के पद पर की गई पद-स्थापना को संशोधित करते हुए यथावत् उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
  4. श्री रिजवान इकबाल: पुलिस अधीक्षक, जिला सतना से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
  5. श्री धर्मवीर सिंह: पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भोपाल से पुलिस अधीक्षक, जिला सतना

Leave a Reply