रायसेन की 2 महिला पटवारी हुईं सस्पेंड, जिले में तहसील मुख्यालय पर बिना सूचना के अनुपस्थित रहने का मामला

0

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तहसील मुख्यालय पर बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के मामले में तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान के प्रतिवेदन पर एसडीएम अभिषेक चौरसिया ने दो महिला पटवारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बेगमगंज तहसील रखा गया है।

पटवारी सुश्री प्रियंका उपाध्याय एवं नेहा वेद मिश्रा को 17 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें दूसरा चिकित्सा प्रमाण पत्र के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी के समक्ष 21 सितंबर को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह तो दोनों महिला पटवारी उपस्थित नहीं हुई और कारण बताओ नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। इस पर तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नेहा वेद मिश्रा के बारे में भेजा कि वे अवैधानिक रूप से कार्य पर अनुपस्थित हैं और उनके द्वारा अपने प्रभार का चार्ज भी किसी को नहीं दिया गया है। 

वहीं सुश्री प्रियंका उपाध्याय के द्वारा शासकीय कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। उनके उक्त कृत्य से कृषकों को समय पर राहत राशि के प्रकरण तैयार नहीं हो रहे हैं। प्रियंका उपाध्याय अपने मुख्यालय पर निवास नहीं करती हैं जिससे आए दिन शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम अभिषेक चौरसिया ने दोनों महिला पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए है।

Leave a Reply