महेंद्र बौद्ध बीएसपी में शामिल, कांग्रेस का टिकट न मिलने से थे नाराज़

0

भांडेर से टिकट चाहते थे पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध, कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो बीएसपी में गए, भांडेर से फूल सिंह बरैया हैं कांग्रेस उम्मीदवार

भोपाल। उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध कांग्रेस छोड़ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे उपचुनाव में भांडेर से उम्मीदवार न बनाए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। महेंद्र बौद्ध ने हाल ही में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया था। 

प्रदेश में आगामी दिनों में 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। जिसमें भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद से ही पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। वे भांडेर विधानसभा सीट से खुद के लिए टिकट चाहते थे। लिहाज़ा अब वे बसपा का दामन थाम चुके हैं। उपचुनाव में उनका सामना कांग्रेस के फूल सिंह बरैया और बीजेपी की सिंधिया समर्थक नेता रक्षा सिरोनिया से होगा। 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने जबसे अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है, तब से ही पार्टी में अंदरूनी कलह उजागर हो गई है। भांडेर सीट के अलावा दिमनी सीट पर भी कांग्रेस नेताओं के बीच नाराज़गी है। स्थानीय कांग्रेस नेता दिमनी विधानसभा सीट से रवींद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply