बिहार के डीजीपी का पद छोड़कर जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे गुप्तेश्वर पांडेय

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी से राजनीति में आने वाले हैं गुप्तेश्वर पांडेय, रिया के वकील ने कहा, जस्टिस फॉर सुशांत नहीं यह जस्टिस ऑफ गुप्तेश्वर

पटना। सुशांत सिंह राजपूत केस में खुल कर अपनी राय रखने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे ने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। गुप्तेश्वर पाण्डे सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ खुल कर बयानबाज़ी करते रहे हैं। इस बीच उनके ऊपर मामले में बिहार सरकार और खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करने के भी आरोप लगे थे। 

1987 बैच के आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को समाप्त होने वाला था। उन्होंने पांच महीने पहले स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि जल्द ही गुप्तेश्वर पाण्डे का जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लडने का ऐलान होगा। गुप्तेश्वर पाण्डे नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते रहे हैं। यदि गुप्तेश्वर पाण्डे राजनीति में आते हैं तो चुनाव लडने वाले वे बिहार के पहले अधिकारी होंगे।

जस्टिस फॉर सुशांत नहीं यह जस्टिस ऑफ गुप्तेश्वर है: रिया के वकील 

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे का अपने पद से इस्तीफा देना और उसे तत्काल स्वीकार कर लेना रिया चक्रवर्ती सतीश मानशिंद को भी खटक रहा है। उन्हें इसे लेकर तंज भी कसा है। सतीश मानशिंद ने कहा है कि यह जस्टिस फॉर सुशांत नहीं यह जस्टिस ऑफ गुप्तेश्वर है। रिया के वकील ने कहा है कि यह पूरा घटनाक्रम ठीक वैसे ही हुआ जैसे बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की और सरकार ने तत्काल उसे मान भी लिया।

Leave a Reply