ओपन बुक एग्जाम सिस्टम से जारी पेपर में पूछे गए तमाम सवाल भाजपा के एजेंडा से जुड़े

0

एमजे (मास्टर्स ऑफ़ जर्नलिज्म) की परीक्षा में कांग्रेस की हार सहित सारे सवाल भाजपा के पक्ष में

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (एमजे) फाइनल ईयर की परीक्षा में एनालिसिस ऑफ वरियस नेशनल एंड इंटरनेशनल इशू का पेपर कम और भाजपा का घोषणा पत्र ज्यादा नजर आया। ओपन बुक एग्जाम सिस्टम से जारी पेपर में पूछे गए तमाम सवाल भाजपा के एजेंडा से जुड़े हैं। इनमें कांग्रेस की हार, तीन तलाक, राष्ट्रवाद सभी शामिल हैं।

ये पूछे गए हैं सवाल

1. राष्ट्रवाद बनाम विकास का मुद्दा लोकतंत्र की मजबूती के लिए कितना कारगर है?
अथवा
विकास और सशक्त छवि के लिए राष्ट्र का सुरक्षित होना जरूरी है- सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में इसका विश्लेषण कीजिए।

2. हाफिज सईद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने में भारत की कूटनीति की सफलता का विश्लेषण कीजिए।
अथवा
अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे फैसलों के प्रभाव को समझाइए।

3. तीन तलाक के फैसले ने मुस्लिम समाज में महिलाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित की है। समझाइए।
अथवा
2019 के आम चुनाव में भाजपा की जीत क्या मोदी सरकार पर आम आदमी के भरोसे की मुहर है? समझाइए।

4. देश में एक दलीय व्यवस्था लागू हो सकती है? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
विश्व मंच पर मजबूत हो रहे भारत के प्रति अमेरिकी व्यवहार में क्या बदलाव आ सकते हैं?

5. कांग्रेस को 2014 और 2019 के आम चुनाव में आशातीत विजय नहीं मिलने के कौन से तीन कारण हो सकते हैं?
अथवा
आरक्षण कितना उपयोगी है? सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण दिए जाने से समाज में क्या असर पड़ेगा?

सीधी बात-

जांच होगी, पेपर सेटर से भी जवाब लेंगे- डॉ. अशेष तिवारी, परीक्षा नियंत्रक, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय

  • परचे में मोदी सरकार और कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे गए, यह कैसे हुआ? जांच करेंगे कि सिलेबस में क्या ऐसा कोई सवाल है। पेपर सेटर से भी जवाब लेंगे।
  • पेपर सेटर को ब्लैक लिस्ट करेंगे? उनकी गलती साबित हुई तो करेंगे।

कांग्रेस ने परीक्षा के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है, क्या यह बड़ी चूक है?

आधिकारिक शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। ये जानबूझकर किया गया है तो कार्रवाई करेंगे, लेकिन यह कोर्स देखने के बाद पता चलेगा। जांच में सच सामने आ जाएगा।
-अनिल शर्मा, रजिस्ट्रार, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय

Leave a Reply