विधायक घनश्याम सिंह के फर्जी हस्ताक्षर कर विधानसभा में लगाया प्रश्न, शिकायत पर प्रकरण दर्ज

0

विधानसभा सचिवालय को प्रश्न के साथ किए गए विधायक घनश्याम सिंह के हस्ताक्षर पर हुआ था शक।

भोपाल। विधानसभा सत्र के पहले विधायक के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेवड़ा से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के फर्जी हस्ताक्षर कर विधानसभा सत्र में प्रश्न लगा गया है। जब विधानसभा सचिवालय ने प्रश्न के बारे में विधायक घनश्याम सिंह से पूछताछ की तब इस मामले का खुलासा हुआ। विधायक घनश्याम सिंह की  शिकायत के बाद भोपाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक घनश्याम सिंह के नाम पर विधानसभा में जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित एक प्रश्न लगाया गया था।  विधानसभा सचिवालय को विधायक घनश्याम सिंह के हस्ताक्षर सही नहीं लगे।  शंका होने पर विधानसभा उपसचिव ने धनश्याम सिंह से उस प्रश्न के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि विधायक घनश्याम सिंह ने प्रश्न लगाया ही नहीं है। विधायक घनश्याम सिंह ने इस धोखाधड़ी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विधायक के हस्ताक्षर का प्रश्न से साथ किए गए हस्ताक्षर से मिलान किया तो प्रश्न के साथ किए गए हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। इस प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ग़ौरतलब है कि विधानसभा का मानसून सत्र 21 सितंबर से बुलाया जाएगा। यह सत्र 3 दिन का होगा। बजट सत्र कोरोना संक्रमण की वजह से रद्द किया गया था। विधानसभा का आखिरी सत्र 24 मार्च को था और नियम के अनुसार 6 महीने में सत्र बुलाना अनिवार्य है। इस कारण अब 21 से 23 सितंबर तक विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले दिनश्रद्धांजलि के बाद विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Leave a Reply