जबलपुर में व्यापारियों ने किया लॉकडाउन का ऐलान, लगा 8 दिन का जनता कर्फ्यू

0

जबलपुर। जबलपुर शहर में महामारी से मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ना केवल संक्रमित नागरिकों की संख्या बढ़ रही है बल्कि संक्रमित इलाकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए जबलपुर शहर के व्यापारियों ने एक राय होकर फैसला किया है कि 8 दिन के लिए जबलपुर शहर को लॉकडाउन कर दिया जाएगा।

जबलपुर के पत्रकार की एक रिपोर्ट के अनुसार

जबलपुर शहर के व्यापारियों ने 15 से 22 सितंबर तक जबलपुर में पूरा बाजार लॉकडाउन करने का फैसला किया है। जबलपुर के व्यापारियों ने कहा कि 15 सितम्बर से 22 सितंबर तक स्वस्फूर्त बंद को सभी व्यापारी व्यापक समर्थन दें क्योंकि शासन या जनप्रतिनिधि आपको बचाने नहीं आएंगे वे सिर्फ खुद को बचाने में लगे है।

जबलपुर के दुकानदारों का कहना है कि व्यापार तो हम कभी भी कर लेंगे परंतु यदि परिवार में सदस्यों की संख्या कम हो गई तो खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। बताते चलें कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी कोरोनावायरस बुलेटिन दिनांक 10 सितंबर 2020 के अनुसार जबलपुर में 5600 से अधिक नागरिक महामारी से पीड़ित हो चुके हैं जिनमें से 104 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। जबलपुर के अस्पतालों में 1300 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

Leave a Reply