महाराष्ट्र सरकार नें झाड़ा पल्ला, म.प्र. में नहीं करेगी ऑक्सीज़न सप्लाई, मचा हड़कंप

0

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने ऑक्सीजन की सप्लाई दूसरे राज्यों को करने से इंकार कर दिया है. इस आदेश के बाद से मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने ऑक्सीजन की सप्लाई दूसरे राज्यों को करने से इंकार कर दिया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने आदेश जारी कर कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई केवल महाराष्ट्र में ही होगी.

इस आदेश के बाद से मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.क्योंकि प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली आईनॉक्स कंपनी के प्लांट महाराष्ट्र में ही लगे हैं. वहीं से लगभग 15 जिलों में सीधे और दूसरे वेंडर के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है. आपको बता दें कि इंदौर, भोपाल सहित लगभग 15 जिलों में आईनॉक्स कंपनी 130 मीट्रिक टन रोजाना ऑक्सीजन सप्लाई करती है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तय किया है कि महाराष्ट्र के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार से इस संबंध में चर्चा की गई और केंद्र को भी स्थिति से अवगत कराया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, उद्योग विभाग ने कमिश्नर और कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि औद्योगिक क्षेत्रों में लगने वाली ऑक्सीजन का प्रथम उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए होगा।

साथ ही प्रदेश में जहां भी ऑक्सीजन तैयार की जाती है, वहां इसकी मात्रा बढ़ाई जाए। सिर्फ महाराष्ट्र में आपूर्ति का आदेश महाराष्ट्र के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप व्यास ने बीते सोमवार को आदेश जारी किया कि राज्य के प्लांट में बनने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति सिर्फ महाराष्ट्र में होगी। मध्य प्रदेश में आइनॉक्स कंपनी ऑक्सीजन की आपूर्ति का बड़ा काम करती है। इसके प्लांट महाराष्ट्र में हैं। वहां से भोपाल, इंदौर, शिवपुरी सहित अन्य जिलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।

हाई कोर्ट जाने से पीछे नहीं हटेंगे : 

नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। यदि आवश्यक हुआ तो हाईकोर्ट जाने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह निर्णय देश की संघीय व्यवस्था के खिलाफ है। महाराष्ट्र के अफसरों से बात की मप्र के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से बात की।

Leave a Reply