मध्यप्रदेश में अब तक 77323 में से 1609 की हुई मौत

0

Patna: Medics enquire from foreign tourists about their travel history in a bid to take steps to contain the spread of COVID-19, in Patna, Saturday, April 4, 2020. (PTI Photo) (PTI04-04-2020_000189B)

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज दिनांक तक 77323 नागरिक कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी का शिकार हुए जिनमें से 1609 लोगों की मौत हो गई जबकि 17205 लोग अस्पतालों में भर्ती जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार संतुष्ट है क्योंकि भारत के कुछ राज्यों में मरने वालों की संख्या इससे ज्यादा है परंतु बड़ा सवाल यह है कि क्या महामारी के कारण 1609 लोगों की मौत दुखदाई नहीं है।

सरकार संतुष्ट है कि मृत्यु दर कम हुई है परंतु मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी 20 नागरिकों को महामारी के कारण अकाल मृत्यु का शिकार होना पड़ा। सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी प्रयास बंद कर दिए हैं। जांच फ्री होगी लेकिन सैंपल देने के लिए व्यक्ति को खुद सरकारी सेंटर के पास जाना पड़ेगा।

इस फैसले से संक्रमित नागरिकों की संख्या सरकारी रिपोर्ट में तो कम हो जाएगी परंतु मध्यप्रदेश में संक्रमण बढ़ने की काफी संभावना है। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक एनपी प्रजापति महामारी का शिकार हो गए। मध्यप्रदेश में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बावजूद मरीजों को ना तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है और ना ही होम आइसोलेशन के लिए पहले की तरह सरकारी टीम घर आ रही है।

मरीजों के जनता के बीच खुला घूमने की खबरें लगातार मिल रही है। कल की रिपोर्ट में भी पॉजिटिविटी रेट 8% से अधिक था। सरकार अस्पतालों में और ज्यादा बेड उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। सवाल यह है कि क्या इससे संक्रमण खत्म हो जाएगा। सार्वजनिक स्थानों का सैनिटाइजेशन एकमात्र विकल्प है जिसका उपयोग बंद कर दिया गया है।

आठ सितंबर तक की आयी रिपोर्ट के अनुसार

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 08 सितंबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 22597 सैंपल की जांच की गई।

  • 176 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
  • 20733 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
  • 1864 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
  • 20 मरीजों की मौत हो गई।
  • 1600 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
  • मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 77323 
  • मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1609
  • मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 58509 
  • 08 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 17205 
  • 08 सितंबर 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 6189 

Leave a Reply