आयकर विभाग को अरविंद भदौरिया के यहां छापे की कार्रवाई करना चाहिए: हेमंत कटारे

0

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने शिवराज सिंह सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया पर कई गंभीर आरोप लगाए। श्री कटारे ने कहा कि श्री भदौरिया ने चुनाव आयोग के समक्ष जो शपथ पत्र पेश किया है उसमें अपनी संपत्ति और आपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाई है। 

मंत्री अरविंद भदौरिया ने चुनाव शपथ पत्र में संपत्ति और आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाई

2008, 2013 एवं 2018 के विधानसभा चुनाव में भदोरिया ने जो शपथ पत्र चुनाव आयोग को दिए हैं उसमें सिर्फ 10 हजार रूपये नकदी होने की बात कही है, वहीं संपत्ति के कालम में निरंक लिखा है। यदि भदौरिया के पास कोई संपत्ति नहीं है तो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ग्राम रसोड़ा में उनके पिता की जमीन के दस्तावेज हैं। 2009 में चारों भाइयों के जमीन के नामांतरण हैं। भदोरिया ने 2008 2017-18 विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग को झूठ बोलकर अपराध किया है। उन्होंने एक केस का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। अरविंद भदोरिया पर भी जानकारी छुपाने और झूठाशपथ पत्र देने की शिकायत की जायेगी। 

आयकर विभाग को अरविंद भदौरिया के यहां छापे की कार्रवाई करना चाहिए: हेमंत कटारे

कटारे ने कहा कि आखिर झूठ बोलने का क्या कारण है यदि सच बता देते तो यह कभी चुनाव नहीं जीत पाते इसलिए इन्होंने जानकारी छुपाई। भदोरिया गरीब नहीं है और यूपी के रहने वाले हैं। अगर यह जनता को पता चल जाए तो यह कभी चुनाव नहीं जीतेंगे। कटारे ने मांग करते हुए कहा कि विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर को इस प्रकरण में संज्ञान लेकर अरविंद भदौरिया का निर्वाचन शून्य करना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। कटारे ने कहा कि इस मामले में हम चुनाव आयोग जाएंगे और यदि जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण भी लेंगे। भदोरिया के ऊपर कानूनी अपराध दर्ज होना चाहिए वही अरविंद भदोरिया पर आयकर विभाग को छापे की कार्रवाई करना चाहिए।

Leave a Reply