बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह

0

भोपाल के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, जरूरतमंदों को कच्चा अनाज बांटा, सुनी समस्याएं

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और जरूरतमंदों को अनाज बांटा। गुरुवार को दिग्विजय सिंह मध्य विधानसभा क्षेत्र के 12 नंबर इलाके पुराने ईश्वर नगर में बाढ़ प्रभावितों और गरीबों का हाल जानने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह ने इस इलाके में बाढ़ प्रभावितों को कच्चा अनाज का वितरण किया। उन्होंने 12 नंबर इलाके में अनाज वितरण को दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

दरअसल कोरोना महामारी के संकटकाल के दौरान लगे लॉकडाउन में भी वे लगातार भोपाल लोकसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया था। 

दरअसल पिछले दिनों हुई भीषण बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। लोगों के घरों में पानी भर गया था। गौरतलब है कि कोरोना संकट काल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार जनता से संपर्क साध रहे हैं। और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में मदद कर रहे हैं।

ईश्वर नजर में अनाज वितरण के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद थे। इनमें कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, सचिन वत्स, युवक कांग्रेस मध्य विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राशिद नूर खान और यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply