इंदौर से भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया कोरोना पॉजिटिव

0

इंदौर से भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनके परिवार वालों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। विधायक ने उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश में राजनेता लगातार कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। मंगलवार को ही सीधी से सांसद रीति पाठक पाठक ने ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

मंत्री बृजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक जज्जी भी संक्रमित

मंगलवार को जिले के दो प्रमुख राजनेताओं की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। मप्र शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव और अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी पॉजिटिव निकले। दोनों ही प्रमुख नेताओं द्वारा अशोकनगर और मुंगावली विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री रामशिला यात्रा के दौरान पॉजिटिव होना बताया जा रहा है। इधर दोनों नेताओं की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिले के आलाधिकारियों के साथ भाजपा के कई नेता जो उनके संपर्क में रहे उनमें हड़कंप मच गया। 

पूर्व विधायक श्री जज्जी के पॉजिटिव निकलने के बाद जिला अस्पताल में उनके परिवार के सभी लोगों की सैंपलिंग ट्रू-नेट पर हुई जिसमें उनकी मां भी पॉजिटिव निकल गईं। उनको भी चिरायु अस्पताल में देर शाम भर्ती कराया गया। वहीं बुधवार को राज्यमंत्री श्री यादव के परिजनों की सैंपलिंग होगी। वहीं मंगलवार को 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply