कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में उमड़ी भीड़

0

ग्वालियर। दतिया में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरने के लिए जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। जन आक्रोश रैली में पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र भारती आदि मौजूद रहे। रैली में हजारों लोग मौजूद थे। 

इस रैली में कांग्रेस नेताओं ने जनता को कमलनाथ सरकार द्वारा 15 महीनों में किए गए जनहितैषी कार्यों की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए उपचुनाव में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता धोखा देने वालों को सबक सिखाने को तैयार है। जनता यह जानती है कि किस तरह का घिनौना षड्यंत्र करके कमलनाथ सरकार को गिराया गया। हमने जून से प्रारंभ होने वाले अगले चरण में बचे हुए किसानों के कर्ज माफी की भी पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन जब से शिवराज सत्ता में आए हैं उन्होंने किसानों को दोहरे संकट में डाल दिया है। 

वहीं पूर्व मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार प्रजातंत्र को नष्ट करना चाहती है। हम लोग प्रदेश की जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। सरकार एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करेगी हम 1000 लोग गिरफ्तारी  देंगे। 

Leave a Reply