यात्रियों के लिए कर्नाटक सरकार के नियमों में बदलाव, बैंगलोर जाने के लिए/बाद अब नहीं होना होगा क्वारंटाइन

0

इंदौर. बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए कर्नाटक सरकार ने क्वारंटाइन नियमों में बदलाव किए हैं। अब यात्रियों को वहां जाने के बाद सात दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर नहीं जाना होगा। इसके अलावा होम क्वारंटाइन की भी बाध्यता नहीं होगी। इस निर्णय से इंदौर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि घरेलू उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू होने के बाद राज्यों ने अपने-अपने हिसाब से नियम बना लिए थे। कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, मुंबई, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को वहां आने के बाद सात दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में और सात दिन होम क्वारंटाइन में रहने का नियम बनाया था। इसमें क्वारंटाइन सेंटर में रहने का खर्च भी यात्री को ही उठाना पड़ रहा था।

इसके कारण बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में जाने वाली उड़ानों को काफी नुकसान हो रहा था और एयरलाइंस को यात्री नहीं मिल रहे थे। इसके चलते कई उड़ानों को एयरलाइंस ने इन मार्गों पर बंद भी किया। इंदौर से भी रोजाना संचालित उड़ानों को कंपनियों ने सप्ताह में तीन दिन ही चलाने का निर्णय लिया।

जादौन ने बताया कि अब कर्नाटक सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों पर लगाए गए क्वारंटाइन नियमों को हटा दिया है। अब कोई भी यात्री देश के किसी भी हिस्से से अगर कर्नाटक जाता है तो उसे क्वारंटाइन सेंटर और होम क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply