दिग्विजय सिंह का सिंधिया को लेकर तंज- कहा संघम शरणम् गच्छामि हुए सिंधिया

0

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के संघ मुख्यालय जाकर हाजिरी देने पर तंज कसते हुए कहा है कि नागपुर में लोग बाबा साहेब अम्बेडकर के स्मारक पर जाकर बुद्धम शरण गच्छामि कहते हैं, लेकिन सिंधिया संघ मुख्यालय गए और संघम शरण गच्छामी हो गए।

दिग्विजय ने जबलपुर में मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जो चर्चा हुई उसे वहीं खत्म हो जाना चाहिए। अगर किसी की कोई शिकायत है तो उसका भी वहीं निराकरण हो सकता है। बाहर बयानबाजी करना ठीक नहीं है। पार्टी अध्यक्ष को लेकर किसी को आपत्ति है तो वह कांग्रेस का सदस्य बनकर चुनाव लड़ सकता है।

दिग्विजय ने प्रदेश में चल रहे वर्तमान हालातों पर कहा कि पैसों के दम पर कब कौन सा विधायक खरीद लिया जाए, सत्ता के लिए किसके खिलाफ कौन सा षड़यंत्र रच दिया जाए वर्तमान राजनैतिक हालात देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी जनमत को समाप्त करना चाहती है, आगामी उपचुनावाें में जनता के सामने लोकतंत्र बचाने का बड़ा मुद्दा रहेगा, हम लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं, इसलिए हम जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरेंगे।

Leave a Reply