इंडिगो ने किया भोपाल-मुंबई फ्लाइट के समय में बदलाव, सुबह के बजाय शाम 6 बजे चलेगी

0

भोपाल. राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार से एक बार फिर एयर ट्रैफिक बहाल हो गया। रन-वे से पानी हटा देने के बाद सुबह से शाम तक तीन फ्लाइट्स का संचालन भी किया गया। एअर इंडिया की मॉर्निंग के समय दिल्ली व इंडिगो की दोपहर के समय हैदराबाद और दिल्ली से आने-जाने वाली फ्लाइट्स ऑपरेट की गईं।

वहीं, यात्रियों के फीडबैक के बाद मंगलवार से इंडिगो की मुंबई-भोपाल-मुंबई फ्लाइट का संचालन अब सुबह की जगह शाम के समय किया जाएगा। इधर, एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि रन-वे को चैक करने के बाद फ्लाइट्स ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। नए शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार मुंबई से शाम 3:45 बजे फ्लाइट चलेगी।

यहां शाम 5:20 पर आएगी। भोपाल से शाम 6 बजे चलेगी और मुंबई शाम 7:30 बजे पहुंचेगी। अभी भोपाल से मुंबई के लिए इन्हीं दिनों में सुबह 9:45 बजे फ्लाइट है। वहीं एअर इंडिया की भोपाल से मुंबई के बीच शाम में प्रति सोमवार व शुक्रवार दो दिन फ्लाइट चलती है।

Leave a Reply