संक्रमितों का आंकड़ा 41694 पहुँचने के बाद अब कोरोना को हराने सहयोग से सुरक्षा अभियान शुरू होगा

0

भोपाल में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत हो चुकी है वहीँ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 41694 पर पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा भोपाल में 6 लोगों की मौतें हुईं, जबकि राजधानी में गुरुवार को 90 नए केस सामने आए। प्रदेश में 15 मरीजों की जान गई। अब तक 1048 संक्रमितों की जान जा चुकी है। बुधवार को 870 नए केस सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 41 हजार 694 तक पहुंच गया है। बुधवार को आधे से अधिक जिलों में तो 10 से अधिक मरीज मिले। कोरोना को हराने के लिए अब 15 अगस्त से सहयोग से सुरक्षा अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें शासकीय विभागों, स्वैच्छिक संगठन, व्यापारिक संगठन, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि व्यापक भागीदारी करेंगे।

20679 सैंपल में से 870 पॉजिटिव मिले
बुधवार को प्रदेशभर में 20 हजार 679 सैंपल लिए गए। इनमें से 19 हजार 809 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 870 पॉजिटिव पाए गए। 122 सैंपल रिजेक्ट हो गए। एक दिन में कुल 4.2% की दर से संक्रमित केस मिले। प्रदेश में अब तक कुल 9 लाख 51 लाख 822 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। कुल एक्टिव कंटेनमेंट एरिया 3240 हैं।

राजधानी में फिर आए 90 मरीज
भोपाल में गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में कुल 90 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को कुल 1779 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 1566 निगेटिव आए। 13 लोगों की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव निकली, जबकि तीन सैंपल रिजेक्ट हो गए। 7 दूसरे जिलों के भी पॉजिटिव मिले हैं।

ग्वालियर में 77 नए मरीज मिले
इधर, ग्वालियर में बीते चौबीस घंटों में 77 नए केस सामने आए हैं। अब तक 36 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। मुरैना में 23, शिवपुरी में 20 दतिया में 11 और श्योपुर में 11 नए केस सामने आए हैं।

Leave a Reply