ट्रांसपोर्टरों की अवैध वसूली और डीजल पर लग रहे भारी टैक्स को लेकर हड़ताल शुरू

0

1.25 लाख कमर्शियल वाहनों के संचालक तीन दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चले गए

आज से थम जाएंगे भाेपाल के 1.25 लाख वाहनाें के पहिए; फल, सब्जी, अनाज और खाद-बीज का परिवहन होगा प्रभावित

राजधानी में फल, सब्जी, अनाज और खाद-बीज का परिवहन साेमवार से 12 अगस्त तक प्रभावित हो सकता है, क्योंकि यहां करीब 1.25 लाख कमर्शियल वाहनों के संचालक तीन दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि पेट्राेल पंपाें पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी।

प्रांतीय ट्रांसपोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव कमल पंजवानी ने बताया कि ट्रांसपोर्टर अवैध वसूली और डीजल पर लग रहे भारी टैक्स का विरोध कर रहे हैं। राजधानी के 1.25 लाख वाहन जरूरी वस्तुओं की सप्लाई के साथ गोविंदपुरा और मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्रों में माल के परिवहन के काम में लगी हैं। हड़ताल का असर इन सभी पर पड़ेगा।

Leave a Reply