भोपाल में 162 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की कुल संख्या 7233 हुई

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 162 नए मामले आए। राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 108 तथा सोमवार को 124 मरीज  मिले थे। भोपाल में सोमवार को मरीजों की कुल संख्या 6963 हो गयी थी जो मंगलवार को बढ़कर 7071 हो गयी। आज बुधवार को राजधानी 162 नए संक्रमित मिलने के बाद मरीजों की कुल संख्या 7233 हो गयी है। 

दो लोगों की मौत होने पर अब तक 197 लोगों की इस बीमारी से जान गई है। इसके अलावा 249 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब तक 4471 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां 2301 एक्टिव मरीज है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35244 तक पहुंच गई। 1315 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 25414 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 8918 एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। 12 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 912 लोग जान गवां चुके हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अनलॉक-1 के दौरान जिस तरह से प्रदेश में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है वो चिंताजनक है। धार्मिक आयोजनों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply